ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट

jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि 26 नवंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

jharkhand Weather Forecast, रांची : झारखंड के मौसम में अभी किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. आसमान में आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. वहीं, अगर तापमान की भी बात करें तो किसी बड़े बदलाव का कोई अनुमान नहीं है. ये जानकारी रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने दी है.

26 को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान में अगले दो से तीन दिनों तक एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है. 26 नवंबर को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री कम रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में 25 और 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Also Read: सावधान! इस दिन से पड़ेगी धुंध और ठंड की डबल मार, जानें आज का वेदर अपडेट

रात और सुबह के वक्त बनी रहेगी ठंडक

रात और सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में थोड़ी गर्माहट महसूस होगी. हालांकि सुबह सुबह राज्य के कई इलाकों में धुंध या कोहरा छाया रह सकता है. उसके मौसम सामान्य दिनों की तरह शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. किसानों और आम लोगों को सलाह दी गयी है कि वे सुबह-शाम ठंड से बचाव का इंतजाम रखें और मौसम में अचानक होने वाले बदलाव के लिए अलर्ट रहें. क्योंकि जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है.

Also Read: SIR पर बौखलाहट क्यों? मंत्री इरफान अंसारी पर भड़के पूर्व CM चंपाई सोरेन, सरकार से कर डाली बड़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >