Jharkhand Weather: रांची में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश

रांची में आज दोपहर झमाझम बारिश हुई. इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली.

Jharkhand Weather : झारखंड में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है. आज रांची के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया. मौसम केंद्र के मानें तो 6 सितंबर तक कई स्थानों में बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

राज्य में 2-3 डिग्री की हो सकती है गिरावट

मौसम केंद्र की मानें तो राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. लेकिन उसके बाद भी सामन्य रहने की स्थिति होगी. मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी दी है और बारिश के दौरान खुले में रहने को मना किया है. वहीं किसानों को खेत से दूर रहने की सलाह दी गई है.

बारिश होने से मौसम हुआ सुहावना

दोपहर में बारिश होने के कारण रांची में मौसम सुहावना हो गया. लोगों को गर्मी से भी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से गुमला में 668.9 मिमी, देवघर में 505.6, पश्चिमी सिंहभूम में 606 मिमी, चतरा में 522.8, गोड्डा में 516.6, लोहरदगा में 504 मिमी ,पाकुड़ में 438.9 बारिश हुई.

Also Read: Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने रांची सहित इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >