Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Alert: झारखंड का मौसम बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड के आधा दर्जन से अधिक जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है, तो 10 जिले में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गयी है. जानें किस जिले में ओले गिरने वाले हैं और कहां बारिश के साथ वज्रपात की है आशंका.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ ओला वृष्टि और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 7 जिलों में ओले गिर सकते हैं. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं, 10 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला झारखंड का मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से झारखंड का मौसम बदल गया है. गुरुवार (20 फरवरी) को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में आंधी-तूफान के साथ ओला वृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

20 फरवरी को 10 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

गुरुवार को ही 10 जिलों सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और दुमका के लिए गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल से तेलंगाना की ओर बढ़ रहा ट्रफ

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com)से बातचीत में कहा कि इस वक्त 2-2 पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हैं. झारखंड से ओडिशा की ओर बढ़ने वाला ट्रफ अब बंगाल से तेलंगाना की ओर बढ़ रहा है. जम्मू और उससे सटे इलाके में भी एक चक्रवात बना हुआ है. समुद्र तल पर एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है.

झारखंड के इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा, पूछने पर अभिषेक आनंद ने बताया कि आसमान में बादल छाये रहेंगे. रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में ओले गिरेंगे. आंधी चलेगी. वहीं, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा और दुमका जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. वज्रपात भी होने की आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं.

मौसम वैज्ञानिक बोले- खराब मौसम में सावधान और सतर्क रहें लोग

मौसम वैज्ञानिक ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क और सावधान रहने की चेतावनी दी है. कहा है कि बादल गरजें, तो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से बचें. खासकर मोबाईल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. उन्होंने कहा कि अगर घर के बाहर खराब मौसम में कहीं फंस गये हैं, तो सुरक्षित जगह पर शरण ले लें. किसी पेड़ या बिजली के खंभे के आसपास न रहें.

मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री हुआ

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान की बात करें, तो सरायकेला का उच्चतम तापमान 34.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. गुमला का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो राज्य में सबसे कम था. रांची, डाल्टेनगंज और बोकारो के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान आज 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया. न्यूनमत तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक हो गया है.

इसे भी पढ़ें

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, ओला वृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Weather Alert: झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वज्रपात का अलर्ट

मंईयां योजना से हांफ रही सरकार, भाजपा ने सरकार को भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर घेरा

LIVE Video: जमशेदपुर के धातकीडीह में सरेआम युवक को मारी 3 गोलियां, क्यूआरटी फोर्स तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >