कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जानें क्या बोले बहादुर उरांव

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. जानें क्या-क्या बोले बहादुर उरांव.

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है. प्रदेश के एक पूर्व विधायक ने कहा है कि झामुमो महिलाओं को सही मायने में सम्मान देना चाहता है, तो कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.

मंईयां सम्मान देकर झामुमो ने महिलाओं को किया सशक्त – उरांव

झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना लागू करके इंडिया नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया है. यदि कल्पना सोरेन विधायक दल का नेता चुनी जातीं हैं, तो झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव उनको मिलेगा.

महिलाओं का दर्द महिला ही समझ सकती है – बहादुर उरांव

बहादुर उरांव ने यह भी कहा है कि झारखंड में महिलाओं के पर तरह-तरह के अपराध हो रहे हैं. उन पर अत्याचार हो रहे हैं. उनका बलात्कार हो रहा है. उन्हें तरह-तरह के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है. बहादुर उरांव ने कहा कि एक महिला के दर्द को दूसरी महिला ही बेहतर तरीके से समझ सकती है.

Also Read

झारखंड चुनाव में भाजपा-आजसू के वोट शेयर घटे, जानें, झामुमो और कांग्रेस के वोट में कितनी वृद्धि हुई

झारखंड के 23 नवनिर्वाचित विधायक पूर्व सीएम, मंत्री, सांसद व विधायक के रिश्तेदार

बिहार जाने वाली पटना-सिकंदराबाद स्पेशल समेत इन ट्रेनों का रूट बदला, 1307 रेल यात्री पकड़ाये

झारखंड समेत 16 राज्यों में आदर्श आचार संहिता खत्म, चुनाव आयोग ने राज्यों को भेजी चिट्ठी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >