रांची का तापमान 5.2 डिग्री, जानें कैसा है झारखंड के अन्य जिलों का हाल

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में दिन में कड़क धूप की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत है, लेकिन सुबह और शाम में ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सर्द हो जाता है. आज रांची का तापमान 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. जानें झारखंड का मौसम कैसा है.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. दिन में कड़ी धूप की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन सुबह और रात को कनकनी ने परेशान कर रखा. राजधानी रांची का तापमान कई जगहों का तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार (20 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह और शाम में हवा की वजह से तापमान में गिरावट आ जाती है.

कांके और नामकुम का तापमान 6 डिग्री से नीचे

राजधानी रांची के 4 मौसम केंद्रों में से 3 ने तापमान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें कहा गया है कि 2 जगह (नामकुम और कांके) में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे है. कांके का न्यूनतम तापमान 20 जनवरी 2025 को 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया और नामकुम में यह 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और नामकुम का 23.7 डिग्री रहा. हिनू का उच्चतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

रांची में का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा

मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 10.9 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. वहीं, उच्चतम तापमान 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान आज चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम पारा 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान सिमडेगा के बानो में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम पारा 5.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें : काम करने लगा मंईयां सम्मान का पोर्टल, महिलाओं के खाते में फिर आएंगे 2500 रुपए, जानें कब

झारखंड के प्रमुख जिलों का तापमान यहां देखें

जमशेदपुर का अधिकतम पारा 29.2 और न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया. बोकारो में आज का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. चाईबासा का उच्चतम पारा 31 डिग्री और न्यूनतम पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया है. गुमला का न्यूनतम परा 5.9 डिग्री, खूंटी का 5.2 डिग्री, सिमडेगा का 5.1 डिग्री और रांची का 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ट्रैफिक पुलिस का कारनामा, कार मालिक को भेज दिया बिना हेलमेट गाड़ी चलाने का चालान

अगले कुछ दिनों तक बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है. अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना है. अभी बारिश के आसार नहीं हैं. 24 जनवरी तक पलामू प्रमंडल वाले हिस्से में बादल छाये रह सकते हैं. शेष हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान भी चढ़ सकता है. 24 जनवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा और धुंध छाया रह सकता है. अगले कुछ दिनों तक झारखंड के उत्तरी हिस्से में बादल छाये रह सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

झारखंड से कुपोषण खत्म करने की पहल, ‘शिशु शक्ति’ खाद्य पैकेट का वितरण शुरू

Aaj Ka Mausam: झारखंड में घट रहा न्यूनतम तापमान, बढ़ रहा अधिकतम पारा, आज कैसा रहेगा मौसम

20 जनवरी 2025 को 14 किलो का गैस सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >