7 दिन में 61 फीसदी कम बरसा मानसून, जानें अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मानसून के सीजन में कुल मिलाकर अच्छी बारिश हुई है. झारखंड में अब तक सामान्य से 25 फीसदी अधिक मानसून बरसा है. हालांकि, पिछले 7 दिन की बात करें, तो पूरे झारखंड में 61 फीसदी कम वर्षा हुई है. अगले 15 दिनों में मानसून की स्थिति क्या रहेगी? सामान्य वर्षा होगी या फिर कम होगी बारिश? उच्चतम और न्यूनतम तापमान कितना रहने वाला है. हर अपडेट यहां पढ़ें.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में बीते एक सप्ताह के दौरान मानसून के सीजन में होने वाली सामान्य से 61 फीसदी कम वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. विभाग ने कहा है कि 15 से 21 अगस्त 2025 के बीच झारखंड में मानसून कमजोर रहा. सामान्य वर्षापात 71 मिलीमीटर की जगह सिर्फ 27.9 मिलीमीटर वर्षा हुई. हालांकि, समग्र झारखंड की बात करें, तो अब तक सामान्य से 25 फीसदी अधिक बारिश इस मानसून के सीजन (1 जून 2025 से 21 अगस्त 2025) में हो चुकी है.

15 जिलों में हुई सामान्य से बहुत कम वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि इस सप्ताह एकमात्र जिले में सामान्य से अधिक वर्षा हुई. 1 जिले में सामान्य वर्षा हुई. 7 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई, तो 15 जिलों में सामान्य से बहुत कम वर्षा हुई. अच्छी बात यह रही कि कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां इस सप्ताह वर्षा नहीं हुई.

Jharkhand Ka Mausam: 2 जिलों में बहुत ज्यादा बरसा मानसून

अगर बात 1 जून से 21 अगस्त 2025 तक की बात करें, तो इस दौरान मानसून 2 जिलों में बहुत ज्यादा बरसा. 11 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई. 11 जिलों में सामान्य वर्षा रिकॉर्ड किया गया. पूरे राज्य में सामान्य से 25 फीसदी अधिक बारिश हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड का अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री

पिछले सप्ताह के तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहा. झारखंड में उच्चतम तापमान 27 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया. इस हफ्ते राज्य का न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहा.

इसे भी पढ़ें : किसान 31 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो पछतायेंगे, सरायकेला-खरसावां में अब तक आये 3,784 आवेदन

अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

अब बात करते हैं, अगले 15 दिन के मौसम के बारे में. यानी 22 अगस्त से 28 अगस्त और 29 अगस्त से 4 सितंबर के बीच मौसम कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी सप्ताह यानी 22 अगस्त 28 अगस्त 2025 के दौरान पूरे झारखंड में लगभग हर दिन हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होगी. इस सप्ताह झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है. इसके अगले सप्ताह यानी 29 अगस्त से 4 सितंबर 2025 के बीच सामान्य वर्षापात की उम्मीद है.

झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा

अब बताते हैं अधिकतम और न्यूनतम तापमान कैसा रहने वाला है अगले 2 सप्ताह. मौसम विभाग ने कहा है कि 22 से 28 अगस्त 2025 के दौरान झारखंड का उच्चतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. राज्य का अधिकतम पारा इस सप्ताह 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इसके अगले सप्ताह यानी 29 अगस्त से 4 सितंबर 2025 के बीच राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे या सामान्य रहने की उम्मीद है. इस सप्ताह अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद

22 से 28 अगस्त 2025 तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. यह 22 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह 29 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है. यह 21 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

सावधान! बदल रहा है झारखंड का मौसम, IMD ने जारी किये 13 अलर्ट, 3 घंटे में 18 जिलों में वर्षा की चेतावनी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने माना – झारखंड में हो रही यूरिया की कालाबाजारी, कही ये बात

रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को, रजरप्पा के दामोदर में विसर्जित होंगी अस्थियां

झारखंड के 11 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, कल रांची सहित 14 जिलों में होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >