झारखंड की 150 दीदियां अब बनेंगी 'करोड़पति', IIM कोलकाता के साथ शुरू हुआ मेगा प्लान

झारखंड में ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया गया है. IIM कोलकाता के साथ मिलकर, 150 महिला सूक्ष्म उद्यमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका लक्ष्य उन्हें लखपति से करोड़पति बनाना है.

रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) व आइआइएम कोलकाता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में आज झारखंड इंक्यूबेटर प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में हुई. यह कार्यक्रम राज्य में तीन वर्षों तक चलेगा. इस कार्यक्र्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सफल उद्यमी बनाना है. ग्रामीण उद्यमों को विकसित करना है. इसके तहत 150 चयनित महिला ग्रामीण सूक्ष्म व नैनो उद्यमों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही जेएसएलपीएस के 1.54 लाख से अधिक उद्यमों को सहयोग किया जायेगा. रांची में सेंट्रल हब व पांच प्रमंडलों में स्पोक केंद्र और प्रखंड स्तर तक उद्यमिता सहायता तंत्र विकसित किया जायेगा.

हैंडलूम क्लस्टर वेब पोर्टल की शुरुआत

मौके पर हैंडलूम क्लस्टर वेब पोर्टल का भी शुभारंभ हुआ. यह पोर्टल राज्य के महिला उद्यमियों, बुनकर समूहों व अन्य हितधारकों को डिजिटल माध्यम से जोड़ेगा. साथ ही बाजार व सेवाओं तक उनकी पहुंच को मजबूत करने में सहायक होगा.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में दिनदहाड़े स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या, पावरगंज चौक जाम, शहर में दहशत

तीन वर्षों में महिलाएं लखपति से करोड़पति की ओर बढ़ेंगी : दीपिका

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह न कहा कि समूहों के माध्यम से सरकार की लाभकारी योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं. उनकी मेहनत को ब्रांड पलाश के माध्यम से सम्मान मिल रहा है. महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. अब इस तीन वर्षों के सपोर्ट से महिलाओं की आर्थिक प्रगति होगी और वे लखपति से करोड़पति बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी. इससे अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

अब लखपति दीदियों को सही मार्गदर्शन मिलेगा

ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार ने कहा कि जेएसएलपीएस के ब्रांड पलाश व आदिवा के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को नयी पहचान मिली है. रोजगार के अवसर मिल रहे हैं. इससे महिलाएं लखपति दीदी बन रही हैं. अब उन लखपति दीदियों को उचित माहौल व मार्गदर्शन आइआइएमसीआइपी के माध्यम से प्राप्त होगा. मौके पर जेएसएलपीएस के सीइओ अनन्य मित्तल, झारक्राफ्ट निदेशक गरिमा सिंह, अटल इनोवेशन मिशन के प्रोग्राम डायरेक्टर हिमांशु जोशी, आइआइएम कोलकाता इनोवेशन पार्क के प्रतिनिधियों के साथ ही कई वरिष्ठ अफसर व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए.'

ये भी पढ़ें: गुमला में पुलिस शेड तोड़े जाने पर सियासी बवाल, गुरुजी की प्रतिमा निर्माण पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar lal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >