आवासीय स्कूल के छात्रों को अब टैब के साथ मिलेंगे 2 जीबी डेटा मुफ्त, 21 हजार विद्यार्थियों को होगा लाभ

झारखंड सरकार 136 आवासीय विद्यालयों के छात्रों को टैब के साथ दो जीबी फ्री डेटा उपलब्ध करायेगी. टैब के साथ ही रिचार्ज और सिमकार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. इसमें कक्षा एक से 12वीं तक पढ़ने वाले सभी छात्र शामिल हैं

रांची : कल्याण विभाग के 136 आवासीय विद्यालयों के 21 हजार विद्यार्थियों को राज्य सरकार टैब के साथ एक साल तक रोज दो जीबी फ्री डेटा उपलब्ध करायेगी. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के इन छात्रों के लिए टैब के साथ ही रिचार्ज और सिमकार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. टैब में सभी महत्वपूर्ण और आवश्यक शिक्षण सामग्री पहले से रहेगी. कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में पढ़नेवाले कक्षा एक से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में टैब दिया जायेगा.

टैब, सिम कार्ड व 12 महीनों के डेटा रिचार्ज पर राज्य सरकार लगभग 26.25 करोड़ रुपये खर्च करेगी. 12 महीनों के लिए न्यूनतम दो जीबी प्रतिदिन डेटा रिचार्ज व सिम कार्ड के लिए जिला कल्याण पदाधिकारियों को राशि उपलब्ध करायी जायेगी. जिला कल्याण पदाधिकारी स्थानीय स्तर पर नेटवर्क की उपलब्धता के आधार पर विद्यार्थियों को सिमकार्ड उपलब्ध करायेंगे.

हालांकि, कल्याण विभाग द्वारा संचालित राज्य के सात एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्रों को राज्य सरकार टैब नहीं देगी. एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा टैब दिया जायेगा. टैब की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से की जायेगी.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >