कमाल के जादूगर हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानें शिवराज सिंह ने क्यों कही ये बात

Jharkhand Elections 2024: झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हेमंत सोरेन तो बड़े जादूगर निकले. वह 5 साल को 7 साल बना देते हैं. 5 साल को 2 महीना भी बना देते हैं.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर चुटकी लेते हुए निशाना साधा है.

हेमंत सोरेन 5 साल को 7 साल बना देते हैं, 5 साल को 2 महीना : चौहान

शिवराज संह चौहान ने उन्हें जादूगर करार दिया है. राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो कमाल के जादूगर निकले. वह 5 साल को 7 साल कर देते हैं. 5 साल को 2 महीना भी कर देते हैं.

हेमंत सोरेन ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया – शिवराज

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने (हेमंत सोरेन ने) अपनी उम्र 42 साल बताई थी. 5 साल बाद वर्ष 2024 में जब चुनाव हो रहे हैं, तो उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है. शिवराज सिंह चौहान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कई वायदे किए थे, उसे पूरा नहीं किया.

महिलाओं को 2000 चूल्हा खर्च देने का वादा पूरा नहीं हुआ

झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने लोगों से कई वायदे किए थे. कहा था कि माताओं-बहनों को हर महीने 2000 रुपए चूल्हा खर्चा देंगे. 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे. नौकरी नहीं दे पाए, तो हर बेरोजगार को 5 से 7 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे. सरकार बनते ही सारे वादे भूल गए.

5 साल तक चूल्हा खर्च देना था, 2 महीने दी मंईयां सम्मान राशि

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन ने महिलाओं को चूल्हा खर्च देने का वादा किया था. 5 साल तक यह देना था. उन्होंने 4 साल 10 महीने कुछ नहीं किया. जब चुनाव को 2 महीने बचे थे, तब झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लेकर आए. इस तरह उन्होंने 5 साल को 2 महीना बना दिया. वादा 2000 रुपए देने का किया था, दिया सिर्फ 1000 रुपए.

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव : अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

झारखंड बनने के बाद बाघमारा विधानसभा सीट पर कभी नहीं जीता झामुमो, 3 बार विधायक रहे ढुलू महतो

झारखंड के सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द करने पर सीएम हेमंत सोरेन का एतराज, किया ये आग्रह

Jharkhand Election: जेपी ने दिया था झारखंड पार्टी व सोशलिस्ट पार्टी के तालमेल का प्रस्ताव, नहीं माने जायपाल सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >