खलारी शांतिनगर कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर क्रूस यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम में प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाये जाने की घटना को सांकेतिक रूप में प्रस्तुत किया गया. इस क्रम में क्रूस को ढोकर 14 स्थानों पर ले जाया गया. सभी ने क्रूस का चुंबन किया. इसके बाद फादर आर्थर की अगुवाई में फादर हिलारियुस तिग्गा, फादर आस्कर टोप्पो ने चर्च में मिस्सा पूजा करायी. फादर ने अपने संदेश में कहा कि गुड फ्राइडे केवल शोक का दिन नहीं, बल्कि यह आत्मचिंतन, क्षमा और प्रेम का दिन है. प्रभु यीशु ने मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान कर दिया. उनका यह त्याग हमें सिखाता है कि प्रेम और सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. उन्होंने कहा कि आज के युग में हमें यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारे, सहिष्णुता और करुणा का संदेश फैलाना चाहिए. युवाओं को भी संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में सच्चाई, विनम्रता और सेवा की भावना को अपनायें. शनिवार रात पास्का जागरण व रविवार को ईस्टर मनाया जायेगा. मसीही विश्वासियों ने मसीही गीत गाये. इस अवसर पर इनोसेंट कुजूर, रोबिन एक्का, पारस अमित खलखो, ज्ञान कुजूर, सुनील तिर्की, आलोक तिर्की, चार्ल्स पेंटोनी, विनोद तिग्गा, नवीन टोप्पो, प्रकाश कुजूर, ज्योति कुजूर, तेरेसा कुजूर, प्रफुल्ल कुजूर, जेम्स कुजूर, अमरदीप टोप्पो, मुकेश तिर्की, आर्सअर्पित किस्पोट्टा, एझरेंन लकड़ा, मरियानुस किन्डो, अस्तेला एक्का, नान्हो मिंज, सोसन बाड़ा, प्रफुल्लित बोदरा, अंजेला तिग्गा, मोनिका किस्पोट्टा, राधा मिंज, प्रभा तिर्की, गाजा रूण्डा, सुनील तिर्की, रंजन तिर्की, राय मैथ्यू, पीटर तिग्गा सहित काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे.
प्रभु यीशु ने मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए स्वयं को क्रूस पर बलिदान कर दिया
03 खलारी 02:- खलारी चर्च में सांकेतिक रूप से सूली पर चढ़ाये गये प्रभु यीशु.
03 खलारी 03:- क्रूस पर टंगे मसीही के समक्ष प्रार्थना करते फादर आर्थर व मसीही विश्वासी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.