मसीहियों ने क्षमा, प्रेम व अनुग्रह का पर्व गुड फ्राइडे मनाया
मैक्लुस्कीगंज.
मैक्लुस्कीगंज के मसीही विश्वासियों ने क्षमा, दया, त्याग, प्रेम व अनुग्रह का पर्व गुड फ्राइडे मनाया. कैथोलिक चर्च में धर्म विधि कराते हुए मुख्य अनुष्ठाता फादर हुबेरतुस बेक ने अपने उपदेश में कहा कि प्रिय भाइयों व बहनों आज की धर्म विधि की मुख्य घटना है पवित्र क्रूस पर यीशु मसीह के दुःख भोग व मरण को याद करना. पवित्र शुक्रवार को गुड फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है शुभ शुक्रवार. वास्तव में यह सबसे बड़ा दिन है. प्रभु यीशु हमारे किये पापों के पश्चाताप के लिए क्रूस पर चढ़ गये. यह विलाप करने की बात नहीं बल्कि खुशी की बात है. क्योंकि प्रभु यीशु आज भी हमारे साथ हैं. तत्पश्चात अनुष्ठाता द्वारा शब्द समारोह, पवित्र सुसमाचार, विभिन्न मतलबों के लिए निवेदन व विशेष प्रार्थनाएं, पवित्र संस्कार, पवित्र क्रूस की उपासना कर यीशु के बलिदान मार्ग के 14 स्थानों पर किये गये प्रेम, बलिदान और आत्मीयता भाव को प्रार्थनाओं के माध्यम से स्मरण किया गया. तत्पश्चात क्रूस का चुंबन, अनुयाइयों के बीच परम प्रसाद का वितरण व सामूहिक आशीर्वाद के बाद समारोह का समापन किया गया. सभी विधियों में लपरा पल्ली पुरोहित फादर हुबेरतुस बेक व कर्नाटक से आये डिक्कन सेबेस्टियन लोपीस ने सहयोग किया. इस अवसर पर मायापुर मुखिया पुष्पा खलखो, सुनीता कुजूर, तोबियस बाड़ा, हेलमेट मिंज, क्रिस्टी मैथ्यू, केनेथ जेनिंग्स, जीना जोशी, संजय खलखो, नीलम राकेश, शिप्रा भेंगरा, प्रेम एक्का, प्रेमलता, अनिता मिंज, जोशी टीडी, कोर्नेलुइस खेस, सचिन खलखो, राजेश, जीबी जोशी, कुसुम, विनय टोप्पो, अजय, मार्शल लकड़ा, संतोष भेंगरा, मार्टिना माघी, हेमंत कुजूर, विंसेंट सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.