प्रखंड के चूरी मध्य पंचायत अंतर्गत केडी साइडिंग रोड उड़ियाधौड़ा में पिछले कई महीनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. जिसके कारण ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी पैदल चलनेवाले लोगों और स्कूली बच्चों को हो रही है. वहीं सड़क पर जलजमाव और बजबजाती नालियों के कारण आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि जमा हुए गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध और पनपते मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है. दिन ढलते ही मच्छरों के झुंड घरों में घुसने लगते हैं.
पानी की निकासी है बाधित :
गौरतलब हो कि चूरी मध्य पंचायत के साइडिंग रोड में सरकारी योजना के तहत वर्ष 2021-22 में नाली का निर्माण कराया गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की सफाई नहीं होने के कारण इसमें कचरा भर गया है. जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गयी है और अब गंदा पानी सड़क पर बह रहा है.
मुखिया ने दिया आश्वासन :
मामले पर चूरी मध्य पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने फंड की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि नाली की सफाई के लिए योजना पहले ही डाल दी गयी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि राशि का आवंटन होते ही प्राथमिकता के आधार पर नाली की सफाई सुनिश्चित करायी जायेगी.
03 खलारी 01, चूरी मध्य पंचायत के केडी ओल्ड साइडिंग सड़क पर बह रहा गंदा पानी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.