झारखंड में मिले 133 नये संक्रमित, एक की मौत, एक्टिव केस 1 हजार के करीब, जानें किन जिलों की क्या है स्थिति

वहीं, अब तक 5107 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. राज्य में रिकवरी रेट 98.17 तथा मृत्यु दर 1.47 रहा. यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है. शुक्रवार को एक मात्र मरीज की मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई. यहां 15 नये संक्रमित मिले हैं. रांची में कोरोना संक्रमण के 12 मामले प्रकाश में आये.

रांची : राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 133 नये मरीज मिले. एक कोरोना प्रभावित मरीज की मौत हो गयी. 172 मरीज ठीक होकर घर चले गये. राज्य में अब तक 3,45,161 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. अब तक 97,31,710 सैंपल की जांच अब तक हो चुकी है. राज्य में अब भी 1184 एक्टिव केस हैं.

वहीं, अब तक 5107 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. राज्य में रिकवरी रेट 98.17 तथा मृत्यु दर 1.47 रहा. यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है. शुक्रवार को एक मात्र मरीज की मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई. यहां 15 नये संक्रमित मिले हैं. रांची में कोरोना संक्रमण के 12 मामले प्रकाश में आये.

वहीं, बोकारो में सात, चतरा में 11, देवघर में सात, धनबाद और दुमका में छह-छह, पूर्वी सिंहभूम में 15, गढ़वा में छह, गिरिडीह में चार, गोड्डा में एक, गुमला में सात, हजारीबाग और जामताड़ा में दो-दो, कोडरमा और लातेहार में पांच-पांच, लोहरदगा में चार, पलामू में चार, रामगढ़ में सात, रांची में 12, साहेबगंज में एक, सिमडेगा में 15 तथा प सिंहभूम में चार नये कोरोना संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >