झारखंड में वोटिंग खत्म होने के बाद क्या कर रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वे रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं.

रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए दो चरणों में वोटिंग संपन्न हो गयी. अब सबकी निगाहें 23 नवंबर को होनेवाली काउंटिंग (मतगणना) पर टिकी हैं. इस बीच हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि मुख्यमंत्री समेत बड़े राजनेता क्या कर रहे हैं? सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (पत्नी) ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं.

फुर्सत के क्षण

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा है चुनाव प्रचार समाप्ति पर फुर्सत के कुछ क्षण. तस्वीर में कल्पना सोरेन उनके सिर में मालिश करती दिख रही हैं. दोनों चरणों के चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन ने धुआंधार प्रचार किया और इं��िया गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की. चुनाव खत्म होने के बाद 23 नवंबर को मतगणना है. हर किसी की नजर काउंटिंग पर टिकी है.

मां की छांव में

सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने लिखा है ‘चुनावी सभाओं और कल खत्म हुए मतदान के बाद आज मां की छांव में’. झारखंड में दो चरणों में हुए मतदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए कल्पना सोरेन ने राज्य में कई सभाएं कीं.

23 नवंबर को वोटों की गिनती

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो गया. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को हुई. 23 नवंबर को वोटों की गिनती है.

Also Read: EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, चुनाव खत्म होने के बाद क्या बोले शिवराज, बाबूलाल और हेमंत सोरेन

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, JMM ने बाबूलाल पर लगाया ये आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >