पलामू टाइगर रिजर्व के 780 परिवारों के पुनर्वास को कैबिनेट की मंजूरी

Jharkhand Cabinet Decisions: रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद् कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर लगी. इसमें उत्तर कोयल परियोजना शामिल है. कैबिनेट ने उत्तर कोयल परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने के लिए 774.55 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दी. साथ ही 7 गांवोें के 780 परवारों के पुनर्वास को भी मंजूरी दे दी.

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड मंत्रिमंडल ने उत्तर कोयल परियोजना के डूब क्षेत्र और पलामू बाघ संरक्षित क्षेत्र (पीटीआर) के मुख्य इलाकों के 7 गांवों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी. झारखंड की कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी. आज की बैठक में मंत्रिपरिषद् ने 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी.

7 गांवों में रहते हैं 780 परिवार

बुधवार को कैबिनेट सचिव ने बताया कि इन 7 गांवों में 780 परिवार रहते हैं. उत्तर कोयल परियोजना मंडल बांध के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्थानांतरित परिवार को 15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन मिलेगी.

उत्तर कोयल परियोजना को पूरा करने के लिए 774.55 करोड़ की स्वीकृति

प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद् कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर कोयल परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने के लिए 774.55 करोड़ रुपए की भी मंजूरी दी गयी.

27 एजेंडे को मिली मंजूरी

बैठक के दौरान 27 एजेंडा को मंजूरी दी गयी, जिनमें लातेहार के नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा, दुमका और बोकारो में 3 आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए 116.54 करोड़ रुपए की मंजूरी शामिल है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सारंडा को वन्यजीव अभ्यारण्य बनाने की प्रक्रिया शुरू

मंत्रिमंडल ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन प्रभाग में अंकुवा, समता, करमपदा, कुदलीबाद, तिरिलपोशी और थलकोबाद आरक्षित वन के 57,519.41 हेक्टेयर या 575.10 वर्ग किमी क्षेत्र को सारंडा वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू की.

सारंडा मामले के लिए मंत्रियों के समूह का गठन

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि चर्चा के बाद, मंत्रिमंडल ने क्षेत्र के निवासियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और उनकी मौजूदा आर्थिक गतिविधियों का आकलन करने के लिए एक मंत्रिसमूह (जीओएम) का गठन किया. यह जीओएम मंत्रिमंडल को रिपोर्ट सौंपेगा. उस रिपोर्ट के आधार पर इस पर अंतिम फैसला लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

HDFC बैंक डकैती मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली, 2 से पूछताछ जारी

शताब्दी वर्ष में ‘पंच परिवर्तन’ से सकारात्मक बदलाव लायेगा RSS, बोले आलोक कुमार

आंध्रप्रदेश में बंधक बनाकर रखे गये बोकारो के 13 श्रमिकों को छुड़ाकर लाया जा रहा झारखंड

कैबिनेट का फैसला : एमजीएम का एक हिस्सा ढहने से हुई थी 4 लोगों की मौत, मिलेगा 5-5 लाख रुपए मुआवजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >