रांची जंक्शन की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! न्यू दिल्ली की तर्ज पर चमका पिस्का स्टेशन, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Amrit Bharat Station Ranchi: रांची का पिस्का रेलवे स्टेशन अब पूरी तरह से ‘अमृत भारत स्टेशन’ के रूप में तैयार हो चुका है. सांसद संजय सेठ और डीआरएम करुणा निधि सिंह ने गुरुवार को स्टेशन का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया. नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तर्ज पर विकसित इस स्टेशन का उद्घाटन जल्द ही पीएम मोदी करेंगे.

रांची से ब्रजेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Amrit Bharat Station Ranchi: राजधानी रांची का पिस्का रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन के रूप में पूरी तरह तैयार हो चुका है. गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने स्टेशन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व सुविधाओं का जायजा लिया. इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि पिस्का समेत देश के अन्य तैयार अमृत स्टेशनों का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिस्का रेलवे स्टेशन को नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल की तर्ज पर विकसित किया गया है, जहां भविष्य में कई प्रीमियम ट्रेनों का ठहराव होगा.

रांची जंक्शन पर यात्रियों का दबाव होगा कम

संजय सेठ ने कहा कि रांची के इस इलाके में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में पिस्का स्टेशन के चालू हो जाने से रांची जंक्शन पर यात्रियों का दबाव कम होगा और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी. उन्होंने इसे राजधानी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.

Also Read: विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया चांडिल डैम के 84 मौजा, 116 गांव के विस्थापितों का मुद्दा

रांची रेल मंडल के डीआरएम भी थे मौजूद

मौके पर रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि पिस्का एक महत्वपूर्ण अमृत भारत रेलवे स्टेशन है और इसका निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है. आने वाले दिनों में यह स्टेशन रांची का एक प्रमुख रेलवे केंद्र बनकर उभरेगा. निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, पार्किंग और अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया. पिस्का स्टेशन के तैयार होने से राजधानी रांची के रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read: हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी हिरासत में, हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >