करप्शन पर रांची ACB का कड़ा प्रहार: घूसखोर सरकारी बाबू गिरफ्तार, जमीन नापी के नाम पर मांग रहा था कमीशन

ACB Ranchi: रांची भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लोवादाग निवासी वासुदेव महतो की जमीन नापी और दस्तावेज तैयार करने के बदले अमीन ने अवैध राशि की मांग की थी. एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा और रांची थाने में प्राथमिकी दर्ज की है.

ACB Ranchi, रांची : करप्शन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत एक रिश्वत लेते धर दबोचा है. इस एक्शन से अंचल कार्यालय में दिनभर हड़कंप की स्थिति बनी रही. एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, सिल्ली थाना क्षेत्र के लोवादाग गांव निवासी वासुदेव महतो ने विभाग को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी भूमि से संबंधित सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर अवैध राशि की मांग की जा रही है.

जमीन की नापी और दस्तावेज तैयार करने के संबंध में मांगी थी घूस

शिकायत में यह बताया गया था कि जमीन की नापी और उससे जुड़े दस्तावेज तैयार करने के एवज में कर्मचारी द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीबी की टीम ने पहले शिकायत की पुष्टि करायी. जब जांच में आरोप सही पाया गया तो उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया. तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने संबंधित अमीन को मांगी गयी रकम सौंपी, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया.

Also Read: Deoghar: सदर अस्पताल में इलाजरत एक बंदी की मौत, मधुमेह से था पीड़ित

आरोपी के खिलाफ रांची थाने में प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार कर्मी की पहचान सिल्ली अंचल कार्यालय में कार्यरत अमीन गणेश महतो के रूप में हुई है. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रांची थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. एसीबी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की घूसखोरी या अनियमितता की जानकारी निडर होकर विभाग को दें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

Also Read: होली की बधाई देने निकला था, बेरहम भीड़ ने कर दी पिटाई, धनबाद में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने मचाया कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >