झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र आज से, JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आर-पार की तैयारी

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, और JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा छाया रहेगा. विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष भी अपने जवाबों के साथ तैयार है.

आनंद मोहन की रिपोर्ट

रांचीः झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से आहूत है. पांच कार्य दिवस वाले मॉनसून सत्र में जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितता का मामला गरमाएगा. विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. बुधवार को मॉनसून सत्र को लेकर पक्ष-विपक्ष की बैठक हुई. बैठक में सत्र को लेकर रणनीति बनी. सत्ता पक्ष के विधायक सीएम हेमंत सोरेन के साथ बैठे. जिसमें विपक्ष के सवालों का धारदार तरीके से जवाब देने की रणनीति बनी. सरकार सदन में जेपीएससी-जेएसएससी मामले में चल रही जांच को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखेगी.

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

इससे पहले विधानसभा स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. जिसमें जेपीएससी-जेएसएससी पर विशेष चर्चा की मांग उठी. प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, माले विधायक अरूप चटर्जी और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो जेपीएससी-जेएसएससी पर विशेष चर्चा कराने की मांग रखी. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना था कि इस मामले में त्वरित जांच चल रही है. इस मुद्दे पर बहस होता है, तो कई तरह की बातें आएंगी. जांच प्रभावित हो सकता है. संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर का कहना था कि विपक्ष हाउस सुचारू रूप से चलने देने का आश्वासन दे. हंगामा भी करेंगे और चर्चा भी साथ नहीं हो सकता है. विपक्ष आश्वासन दे कि हंगामा नहीं होगा.

सर्वदलीय बैठक करते हुए स्पीकर रबींद्र नाथ महतो, सीएम हेमंत और नेताप्रतिपक्ष सहित अन्य नेता शामिल

विधायक जयराम महतो का कहना था कि बच्चों के भविष्य का सवाल है. भविष्य में जो परीक्षा होगी, वह अच्छे से हो, इसपर चर्चा करना चाहिए. जेपीएससी के चेयरमैन पर भी बात होनी चाहिए. सत्ता पक्ष के विधायक अरूप चटर्जी का कहना था कि छात्र आंदोलनरत है, उनके विषय पर चर्चा होनी चाहिए. तय हुआ कि सदन के पहले दिन की कार्यवाही के बाद कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाकर इस विषय पर चर्चा हो. बैठक में सदन के नेता हेमंत सोरेन, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, राधाकृष्ण किशोर, प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, माले विधायक अरूप चटर्जी, आजसू विधायक निर्मल महतो, जेएलकेएम विधायक जयराम महतो और लोजपा विधायक जर्नादन पासवान शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: TDPL का एकाउंटेंट, पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते के स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार

स्पीकर ने दी नसीहत मॉनसून सत्र सार्थक बने

स्पीकर रबींद नाथ महतो ने कहा है कि विधानसभा का छोटा सत्र है. इसका सदुपयोग पक्ष-विपक्ष करें. जनहित के बाते सदन में आए. अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि विधानसभा के सवालों का जवाब समय में आए. मॉनसून सत्र को सार्थक और जनहितकारी बनाया जाए. उन्हें बताया गया है कि कई आश्वासन, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण का जवाब समय पर नहीं आ रहा है. इस स्थिति में सुधार हो. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा और जनहित सर्वोपरि है.

विधानसभा के 750 मीटर दायरे में 7 दिनों तक निषेधाज्ञा

झारखंड के विश्वविद्यालयों में PF वित्तीय विसंगतिः 1800 शिक्षकों और कर्मियों को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. प्रशासन द्वारा झारखंड विधानसभा (नया विधानसभा) परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. यह आदेश 6 अगस्त की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (झारखंड उच्च न्यायालय परिसर को छोड़कर) पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली, घेराव और आमसभा आयोजित करने पर रोक रहेगी. इसके अलावा हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला सहित अन्य घातक वस्तुओं के साथ चलने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा. हालांकि सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है.

सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष

विपक्ष का क्या है मुद्दासत्ता पक्ष की तैयारी
JPSC-JSSC घोटाले के मामले में CBI जांच होJPSC में चल रही जांच को लेकर मजबूती के साथ सदन में बातें रखें
JPSC घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक पर भाजपा को घेरेंगे.
JPSC घोटाले में अब तक हुई जांच पर सरकार अपनी बात रखेंनीट पेपर लीक पर विपक्ष को घेरेंगे
जंतर-मंतर में छात्र आंदोलन को लेकर विपक्ष से जवाब मांगेगा

जानें, सदन में कब क्या होगा

6 अगस्त- अध्यादेश और शोक प्रकाश

7 अगस्त- प्रश्नकाल और वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट

8 और 9 अगस्त- अवकाश

10 अगस्त- प्रश्नकाल, पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा

11 अगस्त- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य

12 अगस्त- प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, राजकीय कार्य और गैर सरकारी संकल्प

ये भी पढ़ें- झारखंड के विश्वविद्यालयों में PF वित्तीय विसंगतिः 1800 शिक्षकों और कर्मियों को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >