झारखंड विधानसभा में इस दिन से शुरू होगा बजट सत्र, कार्यक्रम से संबंधित अधिसूचना जारी

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा. बजट सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंजूरी दे दी है. 27 फरवरी को चंपई सोरेन की सरकार बजट पेश करेगी.

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा, जो 2 मांर्च तक चलेगा. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बजट सत्र संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी है. इस दौरान सात कार्यदिवस होंगे. कार्यक्रम से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक 23 फरवरी को राज्यपाल द्वारा जिन अध्यादेशों की स्वीकृति दी है उसे सदन के पट पर रखा जाएगा. इसके बाद वित्तीय 2023-24 के तृतीय अनुपूरक बजट के व्यय विवरण दिया जाएगा. 24 और 25 फरवरी को अवकाश रहेगा. तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. इसके बाद 27 फरवरी को वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में पेश होगा.

Also Read: झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाला : सदन में एटीआर पेश, चिह्नित कर्मचारियों की ली जायेगी पात्रता परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >