झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रांची को गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन की सौगात

Indian Railways News: ट्रेन बरकाकाना, रांची, हटिया, राउरकेला, बिलासपुर, नागपुर, भूसावल, नासिक रोड, कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी.

Indian Railways News|Ranchi News|झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय रेलवे ने रांची को नई ट्रेन की सौगात दी है. जी हां, रांची के रास्ते गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ हो गया है. विजयदशमी के अगले ही दिन रविवार (13 अक्टूबर 2024) को कोडरमा रेलवे स्टेशन से गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का उद्घाटन किया गया.

सीपी सिंह ने रांची स्टेशन पर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

इस ट्रेन को रांची के विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) ने राजधानी रांची में रांची स्टेशन पर ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजनी राय, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल जेरई एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी रांची रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे.

कोडरमा से 16:30 बजे रवाना हुई गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन

ट्रेन संख्या 02358 गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का रविवार को कोडरमा से उद्घाटन के बाद 16:30 बजे प्रस्थान हुआ. यह ट्रेन बरकाकाना, रांची, हटिया, राउरकेला, बिलासपुर, नागपुर, भूसावल, नासिक रोड, कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी. यह 13 अक्टूबर को रवाना हुई ट्रेन 15 अक्टूबर को 3:30 बजे मुंबई पहुंचेगी.

Also Read

झारखंड के लिए खुशखबरी! मुंबई के लिए मिली एक और ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रुकेगी

Good News For Rail Passengers: रांची रेल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >