रांची-हटिया से पुणे जाने वाले रेल यात्री ध्यान दें: 2 और 4 अक्टूबर को बदला पुणे एक्सप्रेस का रूट, देखें टाइम टेबल

रांची और हटिया से पुणे जाने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना. 2 और 4 अक्टूबर को हटिया-पुणे एक्सप्रेस का रूट बदला गया है. ट्रेनें दौंड स्टेशन तक ही चलेंगी, पुणे तक नहीं.

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल से होकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. मध्य रेलवे के पुणे मंडल अंतर्गत आने वाले हडपसर-पुणे-घोरपड़ी कोचिंग मेंटेनेंस कॉम्प्लेक्स सेक्शन में तीसरी लाइन के कमीशनिंग (चालू करने) का तकनीकी कार्य किया जा रहा है. इस विकास और तकनीकी कार्य के कारण रेल परिचालन में बदलाव किया गया है, जिससे रांची और हटिया से पुणे की ओर आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेन सेवाओं का रूट शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरजिनेट किया गया है.

हटिया-पुणे एक्सप्रेस का बदला रूट

रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस आगामी 02 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय पर हटिया से प्रस्थान तो करेगी, लेकिन यह ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन पुणे तक नहीं जाएगी. इस ट्रेन की यात्रा को दौंड स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा. यानी 02 अक्टूबर को हटिया से खुलने वाली यह ट्रेन केवल दौंड स्टेशन तक ही अपनी सेवा उपलब्ध कराएगी और दौंड से पुणे के बीच की दूरी तय नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें: सरयू ने खाेले राज - राघव और बन्ना गुप्ता में होती थी गंभीर बातचीत, यहां जानें कॉल रिकॉर्डिंग में ऐसा क्या है...

पुणे के बदले दौंड स्टेशन से होगी वापसी

इसी प्रकार वापसी में भी ट्रेन संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस के प्रस्थान स्टेशन में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन 04 अक्टूबर को पुणे स्टेशन के बजाय दौंड स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी. ट्रेन संख्या 22845 दिनांक 04 अक्टूबर को दौंड स्टेशन से सुबह 11:52 बजे हटिया के लिए रवाना होगी. रेलवे अधिकारियों ने हटिया और पुणे रूट पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी संशोधित समय-सारणी के अनुसार बनाएं और प्रस्थान से पूर्व हेल्पलाइन नंबर अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली से अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें.

ये भी पढ़ें: खेल रहे बच्चों की गेंद झाड़ियों में गयी, अंदर देखा तो मिला नरकंकाल, सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >