IMD Alert: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड के 5 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वज्रपात की चेतावनी

IMD Alert: राजधानी रांची में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड के पांच जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

IMD Alert: रांची-झमाझम बारिश से राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से धूप और उमस से लोग परेशान थे. दोपहर में बूंदाबादी के बाद बारिश से लोगों को राहत मिली है. झारखंड के पांच जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम बदल सकता है. तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


झारखंड के पाकुड़, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं. हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: Good News: रांची, धनबाद और मधुपुर जाना होगा और आसान, जाम से मिलेगी मुक्ति, 109 करोड़ से बनेगी ये सड़क

14 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट


सोमवार (11 अगस्त) को झारखंड में कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट की अब तक ग्रामीणों ने चुकायी है बड़ी कीमत, हाथियों की भी गयी है जान

ये भी पढ़ें: रिम्स-2 के लिए नगड़ी की जमीन का नहीं होने देंगे अधिग्रहण, गरजे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, हेमंत सरकार को दी चुनौती

ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर, ब्रेन में नहीं हो रही कोई हलचल

ये भी पढ़ें: Hemant Soren: आंखों में था इंजीनियर बनने का ख्वाब, वक्त ने बनाया मुख्यमंत्री, जानिए राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हेमंत सोरेन की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >