डॉक्टर व नर्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी, तो आज से रिम्स में होगी डिलिवरी

रांची : रिम्स के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टर व नर्सों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो बुधवार से लेबर रूम में प्रसव शुरू हो जायेगा. इस संबंध में निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह, अधीक्षक डाॅ विवेक कश्यप, विभागाध्यक्ष डॉ अनुभा विद्यार्थी व महिला डॉक्टरों की बैठक हुई. महिला डॉक्टरों का कहना था […]

रांची : रिम्स के स्त्री एवं प्रसूति विभाग के डॉक्टर व नर्सों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो बुधवार से लेबर रूम में प्रसव शुरू हो जायेगा. इस संबंध में निदेशक डाॅ दिनेश कुमार सिंह, अधीक्षक डाॅ विवेक कश्यप, विभागाध्यक्ष डॉ अनुभा विद्यार्थी व महिला डॉक्टरों की बैठक हुई. महिला डॉक्टरों का कहना था कि गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच जरूरी है, क्योंकि इसके बिना संक्रमित होने का खतरा रहेगा. इस पर निदेशक ने कहा कि गर्भवती महिलाएं इमरजेंसी में ही लेबर रूम पहुंचती हैं.

एेसे में अगर जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जाये तो उनकी जान चली जायेगी. बहुत समझाने पर महिला डॉक्टर विभाग को शुरू करने पर तैयार हो गयीं. इधर, मंगलवार काे लेबर रूम व महिला वार्ड को सेनिटाइज किया गया. साथ ही जगह-जगह सफाई करायी गयी. रिम्स प्रबंधन का कहना था कि पूरी तरह सफाई हो गयी है, लेकिन महिला डॉक्टरों का कहना था कि पूरी तरह से सेनिटाइजेशन का काम नहीं हुआ है. इसके बाद डाॅ कश्यप ने आश्वस्त किया कि लेबर रूम पूरी सफाई के बाद ही दी जायेगी.

पर्याप्त मात्रा में पीपीइ किट देने का आश्वासन रिम्स निदेशक ने महिला डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि पर्याप्त मात्रा में पीपीइ किट उपलब्ध कराया जायेगा. किट खत्म होने पर मांग करते ही आपको दिया जायेगा. विभाग की कई नर्सों ने कहा कि किट रहते हुए भी सिस्टर इंचार्ज सीमित मात्रा में देती हैं. वह कहती हैं कि ज्यादा प्रयोग नहीं करने के लिए कहा गया है.

आज भी कई महिला डॉक्टरों ने दिया सैंपल स्त्री विभाग की दूसरी यूनिट की डॉक्टरों ने भी मंगलवार को अपना सैंपल जांच के लिए दिया, जिसे माइक्रोबायोलॉजी विभाग में भेज दिया गया है. उम्मीद है कि बुधवार शाम तक रिपोर्ट जारी कर दी जायेगी. रिम्स प्रबंधन ने प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि स्त्री विभाग को शुरू कराया जा सके. कोट::महिला डॉक्टरों को तैयार किया गया है. बुधवार को अगर उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो डिलिवरी का काम शुरू कर दिया जायेगा. साथ ही पीपीइ किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जायेगा. डॉ दिनेश कुमार सिंह, निदेशक रिम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >