पटना में राजद सुप्रीमो से मिले हेमंत सोरेन, बोले- संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक हैं लालू प्रसाद

Hemant Soren Meets Lalu Yadav: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में थे. एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के सर्वोच्च नेता लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उनके परिजनों से मुलाकात की. हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद की तारीफ करते हुए उन्हें संघर्ष और न्याय की राजनीति का प्रतीक बताया.

Hemant Soren Meets Lalu Yadav: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सर्वोच्च नेता लालू प्रसाद यादव को संघर्ष और न्याय की राजनीति का प्रतीक करार दिया है. हेमंत सोरेन ने सोमवार को पटना में कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीब, पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है. उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है.

हेमंत सोरेन बोले- बिहार-झारखंड के सहयोग से होगा क्षेत्र का विकास

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं. दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेजी से संभव हो सकेगा. राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के दौरान आयोजित रैली में शामिल होने के लिए सोमवार को पटना पहुंचे हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद के परिवार से मुलाकात के बाद ये बातें कहीं.

राबड़ी देवी के आवास पर लालू प्रसाद से मिले हेमंत सोरेन

उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हेमंत-लालू मुलाकात में इन विषयों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्य और अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

बीसीकेयू समर्थित ठेका मजदूरों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 4 सितंबर से साइडिंग बंद की चेतावनी

पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ रैली में गरजे हेमंत सोरेन, कहा- हमारा वोट संविधान की रक्षा करता है

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >