हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से नहीं मिली राहत, 5 दिन तक ईडी की हिरासत में रहेंगे

गिरफ्तारी के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन को हिनू स्थित ईडी के ऑफिस में रखा गया था. एक फरवरी को उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से जज दिनेश राय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली. पांच दिन की ईडी की रिमांड के दौरान उन्हें ईडी कार्यालय में ही रहना होगा. पीएमएलए कोर्ट के विशेष जज दिनेश राय ने हेमंत सोरेन को कैंप जेल में रखने की अपील वाली याचिका शनिवार (3 फरवरी) को खारिज कर दी.

1 और 2 फरवरी की रात बिरसा मुंडा जेल में रहे हेमंत सोरेन

गिरफ्तारी के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन को हिनू स्थित ईडी के ऑफिस में रखा गया था. एक फरवरी को उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से जज दिनेश राय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद उन्हें होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया.

ईडी ने मांगी 10 दिन की रिमांड, मिली 5 दिन की

अगले दिन यानी 2 फरवरी को कोर्ट में उनकी ईडी अगले दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत में सुनवाई हुई. ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की ही रिमांड दी. कोर्ट ने कहा कि रिमांड की अवधि 3 फरवरी से शुरू होगी. इस बीच, हेमंत सोरेन के वकील ने कोर्ट से कहा कि दिन में पूछताछ के बाद उनके मुवक्किल को कैंप जेल में रखा जाए. ईडी के वकील ने इसका विरोध किया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने 3 फरवरी तक फैसला सुरक्षित रख लिया.

Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कही ये बात…
हेमंत सोरेन के वकील ने की कैंप जेल में रखने की मांग

हेमंत सोरेन के वकील ने ही उन्हें कैंप जेल में रखने की मांग की है. कोर्ट में दलील दी है कि हेमंत सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. यह भी कहा है कि कई शारीरिक समस्याओं से पीड़ित हैं. इसलिए उन्हें रात में कैंप जेल में रहने की अनुमति दी जाए. झामुमो नेता के वकील ने हेमंत सोरेन की स्वास्थ्य जांच रिम्स में कराने की अनुमति देने की भी मांग की.

ईडी के वकील ने हेमंत को कैंप जेल में रखने का किया विरोध

ईडी के वकील ने कोर्ट में इसका विरोध किया. कहा कि कानून में रिमांड के लिए दो ही प्रावधान हैं. पहला ज्यूडीशियल रिमांड और दूसरा पुलिस रिमांड. कोर्ट ने अभियुक्त हेमंत सोरेन को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है. रिमांड में अभियुक्त की सुरक्षा की जिम्मेदारी ईडी पर है. हेमंत सोरेन को रात में कैंप जेल में रखने की उनके वकील की मांग विधिसम्मत नहीं है.

Also Read: हेमंत सोरेन की याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाईकोर्ट जाने का निर्देश
31 जनवरी की रात को ईडी ने किया था हेमंत सोरेन को गिरफ्तार

ज्ञात हो कि 31 जनवरी की रात ईडी ने सात से आठ घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले, उन्होंने ईडी के 4 अधिकारियों समेत अज्ञात के खिलाफ एसटी-एससी कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >