युवती ने लगाया युवक पर यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर छह साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस मामले में युवती ने लोहरदगा निवासी सिकंदर उरांव के खिलाफ शुक्रवार को मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मांडर. थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का प्रलोभन देकर छह साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इस मामले में युवती ने लोहरदगा निवासी सिकंदर उरांव के खिलाफ शुक्रवार को मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सिकंदर उरांव वर्ष 2018 से ही शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करता रहा. 2021 में इंडियन आर्मी में नौकरी लगने के बाद वह शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा था. पीड़िता के अनुसार ने जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो 2022 में रांची के विवाह पदाधिकारी के पास आवेदन भी दिया था, लेकिन तय तिथि को वह हाजिर ही नहीं हुआ. बाद में वह शादी की बात से मुकर गया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने अपने पिता व बहन के साथ चार अप्रैल 2024 को उसके घर आकर उसे दूसरी जगह शादी कर लेने व बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >