झारखंड में ईडी की दबिश, पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के ठिकानों पर पड़ा छापा

झारखंड में ईडी की टीम ने राज्य के पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है. ये छापेमारी उनके तुपुदाना स्थित ठिकानों पर हो रही है.

रांची : झारखंड में गुरुवार की सुबह एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश डाली है. कई राजनेताओं पर कार्रवाई के बाद अब ईडी ने राज्य की पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के यहां छापेमारी की है. ये छापेमारी उनके तुपुदाना स्थित ठिकानों पर हो रही है. हालांकि अभी तक छापेमारी किस वजह से हो रही है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है.

कौन हैं मीरा सिंह

मीरा सिंह की बात करें तो वह 2012 बैच की दरोगा हैं और फिलहाल रांची के तुपुदाना में थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत है. एसीबी ने इस महिला थाना प्रभारी को रिश्वत के आरोप में पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है. दो साल पहले उन्हें राजधानी के तुपुदाना में पदस्थापित किया गया था. उस वक्त उनकी पोस्टिंग पर कई लोगों ने सवाल उठाया था.

Also Read : डीएसपी प्रमोद मिश्रा पहुंचे ईडी कार्यालय, अवैध खनन मामले में होनी है पूछताछ

मीरा सिंह पर लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है. लगातार अच्छी जगहों पर स्थांतरण होने के कारण उनकी पोस्टिंग पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. बाबूलाल मरांडी से लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं ने सरकार को इस मामले में पहले भी घेर चुके हैं. बता दें कि रिश्वत के अलावा उनपर मारपीट और धमकाने जैसे आरोप भी लगते रहे हैं.

किन किन जगहों पर चल रही छापेमारी

थाना प्रभारी मीरा सिंह के अलावा कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर भी ईडी का छापा पड़ा है. जिस कांग्रेस नेता के यहां छापा पड़ा है वह पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के करीबी बताए जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >