रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का 85 साल की उम्र में निधन

Dr Shobha Chakraborty Dead: रांची की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. वह 85 साल की थीं. महिला स्वास्थ्य के लिए समर्पित डॉ शोभा चक्रवर्ती को 7 साल पहले दिल का दौरा पड़ा था. तब उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था. इलाज कराने के बाद उन्होंने फिर से मरीजों की सेवा शुरू कर दी थी. वह अपने चैंबर में मरीजों का इलाज करतीं थीं.

Dr Shobha Chakraborty Dead: रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से झारखंड की चिकित्सा जगत में मातम है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

शोभा चक्रवर्ती के निधन पर हेमंत सोरेन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोभा चक्रवर्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘झारखंड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. डॉ शोभा जी ने अपना पूरा जीवन महिला स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित किया था. उनका चले जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.’

7 साल पहले डॉ शोभा चक्रवर्ती को आया था हार्ट अटैक

महिला स्वास्थ्य के लिए समर्पित डॉ शोभा चक्रवर्ती को 7 साल पहले दिल का दौरा पड़ा था. तब उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया था. इलाज कराने के बाद उन्होंने फिर से मरीजों की सेवा शुरू कर दी थी. वह अपने चैंबर में मरीजों का इलाज करतीं थीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ शोभा चक्रवर्ती से मिलने गये थे अर्जुन मुंडा

हाल में जब डॉ शोभा चक्रवर्ती बीमार पड़ीं, तो पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनका हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. रांची की सबसे सम्मानित और विश्वसनीय डॉक्टरों में उनका नाम शुमार था. एक बार इंटरव्यू में डॉ शोभा ने कहा था कि मरीजों से मिलना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. मरीज से मिले बिना उनका मन नहीं लगता.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुख व्यक्त किया

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. चिकित्सा जगत में उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जायेगा. उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं. ॐ शांति!’

डॉक्टरों ने डॉ शोभा को ऐसे दी श्रद्धांजलि

डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टरों ने शोक व्यक्त किया है. चिकित्सा जगत के लिए डॉ चक्रवर्ती के निधन को बड़ी क्षति करार दिया गया है. कहा है कि वह शिक्षकों की शिक्षक थीं. शिक्षकों की मेंटर और गाईड रही. बड़ी संख्या में उन्होंने डॉक्टर तैयार किये. डॉक्टरों ने कहा है कि प्रो शोभा चक्रवर्ती हमेशा रांची के डॉक्टरों के दिलों में रहेंगीं.

इसे भी पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें

Aaj Ka Mausam: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, वेदर डिपार्टमेंट का क्या है अपडेट?

4 जून को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत सभी 24 जिलों का रेट यहां चेक करें

झारखंड के वयोवृद्ध सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन नहीं रहे, घाटशिला में हुआ निधन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >