crime news : बड़गाईं में तीन युवकों पर जानलेवा हमला, आठ पर केस

रॉड, फाइबर सहित अन्य हथियार से किया हमला

रांची. सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं में बलदेव स्कूल के समीप तीन युवकों पर जानलेवा हमला को लेकर रेखा देवी की शिकायत पर सदर थाना की पुलिस ने कुल आठ युवकों पर केस दर्ज किया है. दर्ज केस में लक्की कुमार, अनुराग कुमार, संजीत साहू, राजू साहू, अनिल साहू, संजय साहू, राहुल साहू और अमित कुमार को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनका पुत्र सूरज कुमार अपने दो अन्य दोस्त उमेश कुमार साहू और पवन कुमार साहू के साथ काम कर शुक्रवार की शाम में घर लौट रहा था. इसी दौरान आरोपी पक्ष ने तीनों युवकों पर रॉड, फाइबर सहित अन्य हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में तीनों युवक का सिर फट गया है. इसमें सूरज कुमार के सिर में छह टांके लगे हैं, जबकि दो अन्य लोगों के सिर में भी टांका लगे हैं. तीनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है. महिला ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी है कि जब वह अस्पताल में थी, तब अनिल साहू ने उनके घर में आकर तोड़-फोड़ की. जान मारने की धमकी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >