बिहार में साइक्लोन और सागर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, रांची का बढ़ेगा तापमान, जानें झारखंड के अन्य जिलों का हाल

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिन में धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी. हालांकि, अगले दो दिन तक न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 फरवरी से 3 मार्च तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा.
Jharkhand Weather Forecast: बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सागर में पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखा जायेगा. इसके असर से झारखंड की राजधानी रांची का तापमान धीरे-धीरे बढ़ जायेगा. रांची का उच्चतम तापमान 28 फरवरी को 33 डिग्री सेंटीग्रेड और 2 मार्च को 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पहुंच सकता है. मौसम केंद्र रांची ने सोमवार को यह जानकारी दी है.
मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले तीन दिन में धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी. हालांकि, अगले दो दिन तक न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 फरवरी से 3 मार्च तक मौसम साफ एवं शुष्क रहेगा. झारखंड राज्य के लिए किसी प्रकार की मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गयी है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज का तापमान धड़ाम, झारखंड में अभी और गिरेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक श्री आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.6 डिग्री सेंटीग्रेड डालटेनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सिमडेगा में रिकॉर्ड हुआ. उन्होंने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जो 28 फरवरी से पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करेगा. हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में भी इसका असर देखा जायेगा.
राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 31.6 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री है. जमशेदपुर का अधिकतम पारा 33.4 डिग्री हो गया है, तोे न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहा. डालटेनगंज, बोकारो, चाईबासा और देवघर का अधिकतम तापमान क्रमश: 34.6 डिग्री, 32.1 डिग्री, 34 डिग्री और 33 डिग्री रहा. इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.4 डिग्री, 13.1 डिग्री, 15 डिग्री और 13.9 डिग्री दर्ज किया गया है.
Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा जिला का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री, 32.4 डिग्री, 32.2 डिग्री और 32.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. इस दौरान इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.5 डिग्री, 11.5 डिग्री, 11.4 डिग्री और 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई. इस दौरान सापेक्षित आर्द्रता सबसे ज्यादा बोकारो में 78 फीसदी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




