नहीं थम रहा राजधानी रांची में अपराधियों का आंतक, कांके रोड में कांग्रेस नेता को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

राजेश कांके रोड स्थित होटल के पास अपनी स्कूटी लेकर खड़े थे. उसी समय बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और राजेश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई.

रांची : बाइक सवार तीन अपराधियों ने भिठा चंदवे निवासी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस नेता राजेश मुंडा (35) को गोली मार कर घायल कर दिया. राजेश को दो गोलियां लगी हैं, एक जांघ में, जबकि दूसरी घुटने के नीचे. वारदात गुरुवार शाम 7:30 बजे भिठा चंदवे (कांके रोड चांदनी चौक के समीप) जतरा स्थल स्थित एक होटल के समीप हुई है. घटना के बाद दो अपराधी बाइक से फरार हो गये, वहीं तीसरा अपराधी पैदल चंदवे बस्ती के अंदर भाग गया. होटल के समीप खड़े राजेश के दोस्तों ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. सूचना मिलते ही कांके पुलिस भी रिम्स पहुंची और राजेश से घटना की जानकारी ली.

होटल के पास अपनी स्कूटी के पास खड़े थे राजेश

जानकारी के अनुसार, राजेश रांची के कांके रोड स्थित होटल के पास अपनी स्कूटी लेकर खड़े थे. उसी समय बाइक सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और राजेश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई. पहली गोली राजेश के मोबाइल फोन पर लगी. उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा चलाया है. उसके बाद दो और गोलियां चलीं, जिसमें से एक उनके घुटने के पास लगी, तो उन्हें एहसास हुआ कि उन पर हमला हुआ है.

दूध लेने की बात कहकर निकले थे घर से

उसके बाद होटल के समीप खड़े लोग अपराधियों की ओर लपके. लोगों को अपनी ओर आता देख अपराधी वहां से फरार हो गये. बहन रजनी कुमारी ने बताया कि राजेश अपने बच्चे के लिए दूध लेने की बात कह कर घर से निकले थे. घटना के बाद कांके पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है. राजेश को देखने के लिए कांग्रेस नेता सुरेश बैठा व अन्य लोग रिम्स पहुंचे थे.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार आज ‘बिरसा मुंडा एयरपोर्ट’ रांची पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >