MMDR Bill के विरोध में 7 सितंबर को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, लोकभवन के सामने जुटेंगे नेता-कार्यकर्ता

एमएमडीआर विधेयक के विरोध में कांग्रेस सात सितंबर को रांची में धरना देगी। पार्टी का आरोप है कि इससे झारखंड को सालाना 14,000 करोड़ रुपये का भारी राजस्व नुकसान होगा।

रांची. एमएमडीआर विधेयक के विरोध में प्रदेश कांग्रेस 7 सितंबर को लोकभवन के समक्ष राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगी. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी के राजू, राष्ट्रीय सचिव बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी समेत पार्टी के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि एमएमडीआर विधेयक से झारखंड को प्रतिवर्ष करीब 14,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा. इससे राज्य की कई जनहित योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर कर राज्य सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है.

सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड के खनिजों से देश के औद्योगिक विकास को गति मिल रही है, लेकिन खनिज संपदा वाले राज्य को उसका उचित लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि विधेयक के प्रभावों को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, हजारीबाग, बोकारो, लोहरदगा, खूंटी और देवघर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >