रांची: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे. इस संबंध में मंत्रिमंडल निर्वाचन एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने अधिसूचना जारी कर दी है.
नये प्रभार को लेकर सरकार ने की व्यवस्था
अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री अपने मौजूदा विभागों के अलावा नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का कामकाज भी देखेंगे. सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद इन विभागों के नये प्रभार को लेकर सरकार ने यह व्यवस्था की है.
वेबसाइट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई विभागों का मंत्री प्रभार
अब इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत कामकाज मुख्यमंत्री के स्तर से देखे जायेंगे. झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई विभागों का मंत्री प्रभार दिखाया गया है. अधिसूचना में शेष मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उनके विभाग पूर्व की तरह ही यथावत रहेंगे.
ये भी पढ़ें: झारखंड बंद की तैयारी को लेकर आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को निकलेगा मशाल जुलूस
