चतरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, संदीप बने हंटरगंज और अमित कुंदा थाना प्रभारी, जानें गिद्धौर का हाल

चतरा जिले में थाना प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा असमंजस समाप्त हो गया है. पुलिस अधीक्षक ने नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत हंटरगंज और कुंदा थाने के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है.

चतरा : चतरा जिले में थाना प्रभारियों की पदस्थापना को लेकर पिछले कुछ दिनों से बना असमंजस आखिरकार समाप्त हो गया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिमेष नैथानी द्वारा जारी नए और संशोधित आदेश के बाद दो पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने नवपदस्थापित थानों में योगदान दे दिया है. नए आदेश के तहत संदीप कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है. वहीं, गिद्धौर थाना प्रभारी के रूप में पुरुषोत्तम अग्निहोत्री की पदस्थापना को यथावत बरकरार रखा गया है. आदेश मिलते होते ही संदीप कुमार और अमित कुमार ने संबंधित थानों में जाकर प्रभार ग्रहण कर लिया है.

1 सितंबर को जारी आदेश हुआ था स्थगित

दरअसल, इससे पूर्व 1 सितंबर को भी जिला पुलिस बल में थाना प्रभारियों के तबादले और पदस्थापना का एक आदेश जारी किया गया था. उस आदेश में संदीप कुमार को हंटरगंज, अमित कुमार को कुंदा तथा दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर थाना प्रभारी बनाया गया था. तीनों अधिकारियों ने निर्धारित थानों में योगदान भी दे दिया था, लेकिन इसके महज कुछ ही घंटों बाद प्रशासनिक कारणों से उक्त तबादला आदेश को अचानक स्थगित कर दिया गया. एक ही दिन में आदेश जारी होने और फिर स्थगित होने से पुलिस महकमे और प्रशासनिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.

ये भी पढ़ें: रांची में 13 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का रजिस्ट्रेशन, PC-PNDT समिति की बैठक में तीन का रिन्यूअल मंजूर

संशोधित आदेश से सुलझा विवाद

असमंजस की इस स्थिति को दूर करते हुए एसपी द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया. नए आदेश में दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर में पदस्थापित नहीं किया गया है, जिसके चलते वहां पूर्व से कार्यरत पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ही थाना प्रभारी के पद पर बने रहेंगे. वहीं, हंटरगंज और कुंदा के लिए पूर्व में तय किए गए संदीप कुमार और अमित कुमार की पदस्थापना पर मुहर लगा दी गई है. दोनों अधिकारियों द्वारा प्रभार संभालने के बाद अब जिले में थाना प्रभारियों की तैनाती को लेकर चल रही अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है.

ये भी पढ़ें: लालपुर में निर्माणाधीन मकान की दीवार ने ली मजदूर की जान, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >