रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट
Ranchi News: झारखंड के रांची जिले के बहूबाजार के संत बरनवास अस्पताल के पास महिला से हुई चेन छिनतई मामले का लोअर बाजार थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में , ईटकी थाना क्षेत्र के टिकरा दुस्गुरु मुहल्ला निवासी जावेद अंसारी (24) तथा लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला वाईएमसीए गली, जामा मस्जिद के पास के निवासी जिशान कुरैशी (25) को गिरफ्तार किया गया है.
सोने की चेन को किया बरामद
पुलिस ने इनके पास से छिनतई किया गया सोने का चेन बरामद किया. इसके अलावा पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.
क्या था मामला?
छिनतई की ये घटना सात अप्रैल रात 8: 30 बजे की है. नामकुम निवासी महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि मेन राेड से संत बरनवास अस्पताल से बहूबाजार की ओर जा रही थी, उसी समय एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनका सोने का चेन छिन लिया. महिला के विरोध करने पर दस मीटर तक घसीटते हुए ले गए, इस दौरान गिरने से हाथ में और पूरे शरीर में गंभीर चोट लगी है.
भागने में टोटाे को मारा टोटाे को धक्का
भागने के क्रम में उन दो लोगों ने एक टोटाे में धक्का मार दिया, जिससे एक अपराधी जावेद अंसारी गिर कर घायल हो गया. इसी दौरान महिला के बचाओ-बचाओ का शोर सुनकर वहां पर लोग जमा हो गए. अपराधी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में लोअर बाजार थाना की पुलिस को सौंप दिया गया. जावेद के निशानदेही पर जिशान को गिरफ्तार किया गया. जिशान कुरैशी भी मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में संलिप्त पाया गया है.
इसे भी पढ़ें: दो लाख के लिए कलियुगी बेटे ने बाप को कुदाल से हमलाकर मार डाला, हो गया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, थाने में केस दर्ज
