जेएससीए के नाम का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज

जेएससीए के नाम का दुरुपयोग करने के आरोप में केस दर्ज

रांची : जेएससीए के नाम का दुरुपयोग करने के आरोप में नरेश मकानी के खिलाफ धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी जेएससीए के सचिव की शिकायत पर दर्ज की गयी है. उल्लेखनीय है कि नरेश मकानी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दिया गया था, जिसमें उन्होंने खुद को जेएससीए का लाइफ टाइम मेंबर बताया था. लेकिन वह वर्तमान में वह टाइम मेंबर नहीं हैं. प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि धुर्वा थाना प्रभारी ने की है. उन्होंने बताया कि मामला दिल्ली से जुड़ा हुआ है. लेकिन लिखित शिकायत मिली थी, इसलिए केस दर्ज कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >