-दूसरे चरण में भी भाजपा झारखंड की जमीन से उखड़ जायेगी : कांग्रेस

उन्होंने कहा कि चार महीनों से पूरे झारखंड में घूम कर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता विश्वा सरमा ने अपने बड़बोलेपन से भाजपा को रसातल में पहुंचा दिया है.

रांची.

झारखंड की जनता हिमंता विश्वा सरमा को विधानसभा चुनाव में राजनीतिक मोक्ष दिलायेगी. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के संबंध में दिये गये बयान पर कही. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कितना भी बड़बोलापन कर लें, पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी भाजपा झारखंड की जमीन से उखड़ जायेगी. उन्होंने कहा कि चार महीनों से पूरे झारखंड में घूम कर झारखंडियों को लड़ाने की कोशिश करने वाले हिमंता विश्वा सरमा ने अपने बड़बोलेपन से भाजपा को रसातल में पहुंचा दिया है. सोनाल ने कहा कि झारखंड के लोगों ने चुनाव के दौरान यह देख लिया है कि महागठबंधन सरकार विकास की सोच के साथ चुनाव मैदान में है और भाजपा धार्मिक चश्मे से जनता को पूरा झारखंड दिखा रही है. सोनाल ने कहा कि भाजपा में चार पूर्व मुख्यमंत्री हैं, लेकिन डर की वजह से अभी तक किसी को भी भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं किया गया है. जबकि, महागठबंधन हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में आगे कर चुनाव लड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >