रांची में बैंक ऑफ बड़ौदा की पहल, विद्यार्थियों को सिखाये सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और साइबर सुरक्षा के गुर

बैंक ऑफ बड़ौदा ने रांची के सरकारी स्कूलों में छात्रों को स्कूल बैग और वाटर कूलर वितरित किए। साथ ही वित्तीय जागरूकता और साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी।

रांची. बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक लाल सिंह ने अपने रांची दौरे के दौरान बैंकिंग गतिविधियों के विस्तार के साथ वित्तीय जागरूकता बढाने पर जोर दिया. एसएस डोरंडा हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बचत, बैंक खाते, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन और साइबर सुरक्षा से जुडी जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम के दौरान 10 सरकारी विद्यालयों को वाटर कूलर और वाटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराये गये. इसके अलावा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री भी दी गयी. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें वित्तीय और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा.

मौके पर बैंक के अधिकारियों ने सुरक्षित डिजिटल लेन-देन को लेकर विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की जानकारी दी. बैंक खाते और बचत से जुडी बुनियादी बातों से भी उन्हें अवगत कराया गया.

कार्यक्रम में भुवनेश्वर अंचल के महाप्रबंधक सह अंचल प्रमुख शरत कुमार पाणिग्रही, रांची क्षेत्र के उपमहाप्रबंधक सह क्षेत्रीय प्रमुख नीलमणि, सहायक महाप्रबंधक सह उप क्षेत्रीय प्रमुख स्वप्निल श्रीवास्तव समेत बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >