सरायकेला मामले में बाबूलाल मरांडी ने दी आंदोलन की चेतावनी, क्या है पूरा मामला

Babulal Marandi Threat to Agitate: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि सरायकेला पुलिस से अनुरोध है कि वे पीड़िता से उसके स्वजनों और ग्रामीणों को मिलने की अनुमति दें. इस गंभीर मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के पुलिस सख्त कार्रवाई करे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाये गये, तो भारतीय जनता पार्टी सरायकेला सहित पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी.

Babulal Marandi Threat to Agitate: सरायकेला मामले में भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला समेत पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी है. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सरायकेला की एक बेटी ‘लव जिहाद’ का शिकार हुई है. राजनीतिक दबाव में उसे नजरबंद कर रखा गया है, जो अमानवीय है. बाबूलाल मरांडी ने कहा है, ‘जानकारी मिल रही है कि मुस्लिम समुदाय द्वारा पीड़िता का जबरन धर्मांतरण कराने के इस मामले में पुलिस प्रशासन भी आरोपियों को संरक्षण दे रहा है.’

बिना राजनीतिक दबाव के सख्त कार्रवाई करे पुलिस : मरांडी

भाजपा नेता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि सरायकेला पुलिस से अनुरोध है कि वे पीड़िता से उसके स्वजनों और ग्रामीणों को मिलने की अनुमति दें. इस गंभीर मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक दबाव के पुलिस सख्त कार्रवाई करे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाये गये, तो भारतीय जनता पार्टी सरायकेला सहित पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी.

28 अप्रैल को बाबूलाल मरांडी ने कही थी ये बात

बाबूलाल मरांडी ने 28 अप्रैल को भी एक ट्वीट किया था. इसमें सरायकेला की उस लड़की के निकाह का पश्चिम बंगाल सरकार से जारी मैरेज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी अपलोड किया था. साथ ही कहा था कि सरायकेला, झारखंड की एक बेटी का धर्म परिवर्तन कर बंगाल में विवाह कराने का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा था कि जानकारी के अनुसार, युवक तस्लीम, 3 बच्चों का पिता है, जबकि युवती इंटरमीडिएट की छात्रा है. युवती की उम्र 19 साल बतायी जा रही है, लेकिन यह संदिग्ध लग रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी ने कसा था तंज

भाजपा नेता ने सरायकेला पुलिस से तब भी इस मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र उचित कारवाई करने की मांग की थी. कहा था, ‘हम उम्मीद करते हैं कि ‘समर स्पेशल हॉलीडे और शॉपिंग फेस्टिवल’ से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई का आदेश देंगे.’

क्या है मामला

आरोप है कि सरायकेला में एक हिंदू लड़की का शादीशुदा मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करा दिया गया है. भाजपा इसे लव जिहाद करार दे रही है. दोनों ने कोलकाता में जाकर निकाह कर लिया है. भाजपा इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी लोोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है.

इसे भी पढ़ें

Deoghar News: सारठ में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को फूंका, देखें Video

झारखंड के इस जिले में मलेरिया का सबसे ज्यादा खतरा, 3 जिलों का एपीआई 3 से अधिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >