दिल्ली में हेमंत सोरेन के आवास पर मिले 36 लाख रुपए बाबूलाल मरांडी या ईडी ने प्लांट किया?

सुप्रियो भट्टाचार्य से पत्रकारों ने जब पूछा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां थे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि मुख्यमंत्री निजी काम से शनिवार को नई दिल्ली गए थे. काम खत्म हो जाने के बाद वह रांची लौट आए. यह पूछने पर कि वह कैसे लौटे, इसका उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया.

दिल्ली में हेमंत सोरेन के सरकारी आवास से 36 लाख रुपए मिलने की खबर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मंगलवार (30 जनवरी) को राजधानी रांची के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया में खबर आई है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख रुपए बरामद हुए हैं. क्या किसी व्यक्ति की अनुपस्थिति में उसके घर की तलाशी ली जा सकती है?

केंद्रीय एजेंसियों की मदद से खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है : झामुमो

सुप्रियो भट्टाचार्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि किसके हैं वो 36 लाख रुपए? क्या ईडी या बाबूलाल के द्वारा इसे प्लांट नहीं किया गया? झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार हो रहा है. खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है. उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक तौर पर ये लोग (भाजपा) परास्त हो चुके हैं, तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद से गुंडागर्दी करने लगे हैं.

Also Read: ईडी की दबिश के बाद पहली बार रांची में दिखे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद
‘बापू हम शर्मिंदा हैं’ से सुप्रियो भट्टाचार्य ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा- बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं. उन्होंने कहा कि बापू का कत्ल करने वाले लोग, बापू के सपने के संविधान को खत्म करने वाले लोग आज भी समाज में हैं. उनकी राजनीतिक समाप्ति तक यह देश लोकतांत्रिक तरीके से उनके खिलाफ लड़ता रहेगा. ज्ञात हो कि एएनआई ने खबर दी थी कि दिल्ली में हेमंत सोरेन के सरकारी आवास से ईडी ने 36 लाख रुपए और दो कार जब्त की है.


हेमंत सोरेन कैसे लौटे, का सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस तरह दिया जवाब

सुप्रियो भट्टाचार्य से पत्रकारों ने जब पूछा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहां थे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि मुख्यमंत्री निजी काम से शनिवार को नई दिल्ली गए थे. काम खत्म हो जाने के बाद वह रांची लौट आए. यह पूछने पर कि वह कैसे लौटे, इसका उन्होंने कोई सही जवाब नहीं दिया. उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा कि हजारों-लाखों लोग 2000-2500 किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों को पहुंच गए थे.

Also Read: हेमंत सोरेन के आवास से ईडी ने 36 लाख रुपए, दो गाड़ियां जब्त की, कहा- झारखंड के सीएम अब भी लापता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >