मांडर. मदर्स इंटरनेशनल स्कूल जाहेर ब्राम्बे के दसवीं कक्षा के छात्र अनूप कुमार ने 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में आइएसएफयू 18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 (जिम्नासियाड), ब्राजील के लिए क्वालिफाई किया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बनायी.
प्रियंका कुमारी ने हासिल किया दूसरा स्थान
स्कूल की छात्रा प्रियंका कुमारी ने भी कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने 40 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान के साथ कड़े मुकाबले के बाद दूसरा स्थान हासिल किया.
अनूप कुमार के भारतीय टीम में चयन और प्रियंका कुमारी की उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या डॉ. रोमि झा, निदेशक अंबुज झा समेत शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
