शराब घोटाला में उत्पाद सचिव से एसीबी ने की पूछताछ

इस मामले में एसीबी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गयी.

रांची. 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाला में एसीबी की कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में सोमवार को उत्पाद विभाग के सचिव मनोज कुमार से एसीबी कार्यालय में पूछताछ हुई. इस मामले में एसीबी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गयी. इससे पहले उत्पाद विभाग में पूर्व में पदस्थापित रहे दो आइएएस अधिकारियों को भी गवाही के लिए एसीबी ने नोटिस भेजा था. इसके अलावा कई व्यवसायियों को भी नोटिस दिया गया था. सोमवार को पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के तीन व्यवसायियों अजीत जय सिंह राव, अमित प्रभाकर सोलंकी और मारुत्रे कुभकर को भी एसीबी ने बुलाया था, लेकिन वे नहीं आये. उधर, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी अभी तक नेक्सजेन शो-रूम के मालिक विनय सिंह को एसीबी गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >