झारखंड में 24 घंटे में हुई 401 फीसदी अधिक वर्षा, राजदाह में सबसे ज्यादा 208 मिमी बारिश

Aaj Ka Mausam: झारखंड में बारिश का दौर लगातार जारी है. नवमी और दशमी के दिन भी कुछ जगहों पर जमकर बारिश हुई. खासकर संताल परगना में नवमी के दिन अच्छी-खासी बारिश देखने को मिली. महज 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 401 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गयी है. राजदाह में सबसे ज्यादा 208 मिमी बारिश हुई है. अन्य केंद्रों पर कितनी वर्षा हुई है, पूरी डिटेल यहां देखें.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से 401 फीसदी अधिक वर्षा हुई. राजदाह में सबसे ज्यादा 208 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी. झारखंड के कुल 24 वर्षा केंद्रों पर 22 मिलीमीटर से 208 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

2 दिन में झारखंड में 252 फीसदी अधिक हुई वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 2 अक्टूबर की सुबह तक 22.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दौरान होने वाली सामान्य वर्षा 4.5 मिलीमीटर है. अगर अक्टूबर के महीने में झारखंड में बारिश की बात करें, तो 2 दिन में 252 फीसदी अधिक वर्षा हो चुकी है. 2 अक्टूबर तक झारखंड में 7.8 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन हुई है 27.5 मिलीमीटर.

Aaj Ka Mausam: 21 केंद्रों पर 22 से 208 मिमी वर्षा

मानसून के सीजन में भी झारखंड में जमकर बारिश हुई थी. 1 जून से 30 सितंबर के बीच सामान्य से 18 फीसदी से अधिक वर्षा हुई. पाकुड़ जिले को छोड़कर राज्य के सभी 23 जिलों में या तो सामान्य वर्षा हुई या सामान्य से अधिक. यहां देखें उन 21 वर्षा केंद्रों के नाम और आंकड़े, जहां सबसे ज्यादा वर्षा हुई है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 अक्टूबर को चतरा, पलामू और गढ़वा के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी. येलो अलर्ट भी जारी किया था. जिन जिलों में वर्षा की चेतावनी दी गयी थी, उनमें धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले शामिल हैं. विभाग ने 3 अक्टूबर को चतरा, पलामू और गढ़वा में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

झारखंड का न्यूनतम तापमान घटकर 18.4 डिग्री हुआ

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो राज्य के कई जिलों में वर्षा के बाद लातेहार का न्यूनतम तापमान घटकर 18.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. वहीं, झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री सेंटीग्रेड पलामू के डालटेनगंज में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि आज शाम 5:30 बजे तक के रिकॉर्ड के मुताबिक, गोड्डा में 18.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. रांची में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें : महात्मा गांधी की झारखंड यात्रा के 100 साल, विद्यार्थी के चरित्र निर्माण में आज भी प्रासंगिक ‘सत्य के प्रयोग’

कहां, कितनी वर्षा हुई 24 घंटे में

वर्षा केंद्रवर्षापात
राजदाह208.4 मिलीमीटर
नंदाडीह104.0 मिलीमीटर
करमाटांड़139.0 मिलीमीटर
सिकटिया113.2 मिलीमीटर
गिरिडीह112.6 मिलीमीटर
नारायणपुर104.0 मिलीमीटर
चंदवा90.80 मिलीमीटर
लोहरदगा केवीके89.00 मिलीमीटर
शिलाईचक85.50 मिलीमीटर
जेडआरएस दुमका82.30 मिलीमीटर
बरकीसुरिया80.00 मिलीमीटर
गोविंदपुर डीवीसी79.20 मिलीमीटर
जामताड़ा73.40 मिलीमीटर
डुमरी70.40 मिलीमीटर
जामताड़ा एफएमओ67.20 मिलीमीटर
पालगंज65.40 मिलीमीटर
तिलैया डीवीसी58.00 मिलीमीटर
राजधनवार54.40 मिलीमीटर
नावाडीह53.00 मिलीमीटर
तिलैया50.80 मिलीमीटर
झारखंड22.60 मिलीमीटर
Source : IMD, Mausam Kenra Ranchi, Jharkhand

इसे भी पढ़ें

झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुमका जिले में उफनते नाले में बही 50 साल की महिला

अलका तिवारी ने झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला, पति डीके तिवारी के बाद बनीं 8वीं SEC

घाटशिला के तामुकपाल में टेलर ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

जयंती पर याद किये गये गांधी और शास्त्री, झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >