Ranchi News : रांची में दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी की विशेष स्क्रीनिंग

एक्शा एंटरटेनमेंट की हिंदी फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” की विशेष स्क्रीनिंग मंगलवार को पीजेपी सिनेमा, मॉल ऑफ रांची में हुई.

::: रांची में दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा : संजय मिश्रा

रांची. एक्शा एंटरटेनमेंट की हिंदी फिल्म “दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी” की विशेष स्क्रीनिंग मंगलवार को पीजेपी सिनेमा, मॉल ऑफ रांची में हुई. फिल्म के मुख्य अभिनेता संजय मिश्रा सहित पूरी कास्ट और क्रू मौजूद रहे. संजय मिश्रा ने अपने अंदाज में कहा कि इस फिल्म ने मेरी दूसरी शादी करा दी. पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देती है. रांची जैसे शहर में इस तरह की विशेष स्क्रीनिंग होना गर्व की बात है और यहां के दर्शकों का प्यार हमेशा याद रहेगा. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दर्शकों से बातचीत की. फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए. वहीं, फिल्म के निर्माता एकांश बच्चन और हर्षा बच्चन ने बताया कि दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जो अपनी अनोखी कहानी, भावनात्मक गहराई और सहज हास्य के कारण दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का निर्देशन सिद्धांत राज सिंह ने किया है. एकांश बच्चन और हर्ष बच्चन निर्माता और रमित ठाकुर सह-निर्माता हैं. प्रशांत सिंह ने इसकी कहानी लिखी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kranti

क्रांति दीप महतो पिछले 09 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने एजुकेशन, स्पोर्ट्स, हेल्थ, नगर निगम, सिटी लाइफ और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों पर काम किया है. पिछले दो साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग के साथ सिटी रिपोर्टिंग में अपना योगदान दे रहे हैं. संप्रति टेक्निकल और मैनेजमेंट कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रतियोगी परीक्षाओं, एडमिशन, काउंसिलिंग और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर रहे हैं. इसके अलावा नये इनोवेशन, रिसर्च और युवाओं से जुड़े नये ट्रेंड पर खबर लिखते हैं. वहीं सिटी और नगर निगम बीट में शहरी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर खबर करते हैं. इससे पहले दैनिक भास्कर, रांची में लगभग 07 वर्षों तक विभिन्न बीट पर पत्रकारिता की. इस दौरान स्पेशल स्टोरी, स्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, कॉलेज कैंपस, एजुकेशन, सिटी इवेंट्स और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग की. पत्रकारिता की शुरुआत NDTV, दिल्ली में इंटर्नशिप से की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >