Jharkhand Weather: गुमला में शिमला जैसी ठंड, घने कोहरे से नये साल का स्वागत, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन तक घने कोहरे की आशंका को देखते हुए बुधवार को 'येलो' अलर्ट जारी किया.

Jharkhand Weather: आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए घने कोहरे का येलो (सावधान रहने का) अलर्ट जारी किया गया है.

गुमला में शिमला जैसी ठंड

राज्य में सबसे ठंडा स्थान गुमला रहा, जहां तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दो जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे तक गिरिडीह और देवघर सहित विभिन्न जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, इन जिलों में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच रहने की संभावना है.

रांची का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पहुंचा

रांची में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति उत्पन्न हो रही है. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में लोहरदगा और डाल्टनगंज में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 5.2 डिग्री, जबकि बोकारो में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

टॉप 11 शहरों का न्यूनतम तापमान

रांची – 7 डिग्री
जमशेदपुर – 9 डिग्री
डाल्टेनगंज – 5.1 डिग्री
बोकारो थर्मल – 6.1 डिग्री
चाईबासा – 8.8 डिग्री
खूंटी – 5.2 डिग्री
लोहरदगा – 5.1 डिग्री
लातेहार – 11.6 डिग्री
सराइकेला – 7.7 डिग्री
पाकुड़ – 6.3 डिग्री
गुमला – 3.9 डिग्री

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: नए साल पर छाए रहेगा कोहरा और शीतलहर, जानें कैसा रहेगा आपके जिले मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >