नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीता

24 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु प्रतियोगिता में प्राप्त की है.

सिल्ली. सिल्ली बिरसा मुंडा वूशु सेंटर के खिलाड़ियों नें नेशनल वूशु चैम्पियनशिप में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 7 पदक जीत कर क्षेत्र एवं सेंटर का नाम रोशन किया है. कोच वाहिद अली ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि 24 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वूशु प्रतियोगिता में प्राप्त की है. पदक विजेता खिलाड़ियों में सोनाली कुमारी ने तीन पदक प्राप्त किया, जिसमें 1 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य, फणिभूषण बेदिया और होलिका बेदिया ने 1-1 रजत पदक, प्रतिमा बेदिया और अंजना महतो ने 1-1 कांस्य पदक जीता है. इनके सफलता पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो समेत स्थानीय खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >