रांची : भाजपा की बी टीम थे बाबूलाल मरांडी : माले

रांची : भाकपा-माले के झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने जेवीएम मंडली का भाजपा में हो रहे विलय को बी टीम की औपचारिकता का उतरन उतार फेंकने की संज्ञा दी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को चोला उतार कर असली रंग में वापसी करने की मजबूरी थी. झारखंड की जनता को उन्होंने डेढ़ दशक […]

रांची : भाकपा-माले के झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने जेवीएम मंडली का भाजपा में हो रहे विलय को बी टीम की औपचारिकता का उतरन उतार फेंकने की संज्ञा दी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को चोला उतार कर असली रंग में वापसी करने की मजबूरी थी.
झारखंड की जनता को उन्होंने डेढ़ दशक से अधिक दिनों तक झांसे में रखा. अब श्री मरांडी को जनता से माफी मांगनी चाहिए. बाबूलाल मरांडी ने इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल की है. नैतिकता का तकाजा है कि मरांडी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दें. तब वह भाजपा में डुबकी लगायें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >