मांडर : विकास के लिए संगठित रहने का संकल्प

मांडर : सरना आदिवासी लोहरा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह चिंतन शिविर रविवार को मुड़मा जतरा मैदान में हुआ. मुख्य अतिथि विधायक बंधु तिर्की व विशिष्ट अतिथि सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा थे. समारोह में समाज की दशा व दिशा पर चिंतन कर इसे आगे बढ़ाने के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया गया. […]

मांडर : सरना आदिवासी लोहरा समाज का पारिवारिक मिलन समारोह सह चिंतन शिविर रविवार को मुड़मा जतरा मैदान में हुआ. मुख्य अतिथि विधायक बंधु तिर्की व विशिष्ट अतिथि सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा थे. समारोह में समाज की दशा व दिशा पर चिंतन कर इसे आगे बढ़ाने के लिए संगठित रहने का संकल्प लिया गया. बंधु तिर्की ने कहा कि लोहरा समाज की हर समस्या के समाधान का प्रयास किया जायेगा.
खतियानी लोहार ही लोहरा है. लिपिकीय भूल के कारण इसे अलग-अलग कर दिया गया है. इसको लेकर वे विधानसभा में आवाज उठायेंगे. बंधन तिग्गा ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने व शादी-ब्याह तथा अन्य कर्मकांड में आदिवासी रीति-रिवाज अपनाने की बात कही. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत जतरा खूंटा की पूजा व सरना प्रार्थना से की गयी. अध्यक्षता बजरंग लोहरा ने की. संचालन कार्तिक लोहरा ने किया. मौके पर राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष जगराम कुजूर, रंथु उरांव, कमले उरांव, महावीर विश्वकर्मा, डॉ शिवप्रसाद लोहरा, राजू लोहरा, सोमरा लोहरा, हरिराम करमाली, सुनील लोहरा, मुन्ना लोहरा, कृष्णा लोहरा, तुलसी लोहरा, संगीता देवी, ललिता लोहरा, बसंती देवी, संतोष लोहरा सहित मांडर, चान्हो, बेड़ो, इटकी, नगड़ी, रातू, बुढ़मू व खलारी प्रखंड के समाज के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >