रांची : इंसाफ के लिए थाना दौड़ रही है बिन ब्याही गर्भवती

रांची : हिंदपीढ़ी में किराये के मकान में रहनेवाली यौन शाेषण की शिकार युवती दो महीने से महिला थाना का चक्कर लगा रही है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है़ मूल रूप से पुरूलिया के जयपुर की रहनेवाली युवती ने नवंबर 2019 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक फैक्टरी में काम […]

रांची : हिंदपीढ़ी में किराये के मकान में रहनेवाली यौन शाेषण की शिकार युवती दो महीने से महिला थाना का चक्कर लगा रही है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा है़ मूल रूप से पुरूलिया के जयपुर की रहनेवाली युवती ने नवंबर 2019 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक फैक्टरी में काम करनेवाली इस युवती का आरोप है कि फैक्टरी मालिक का वाहन चालक नीतीश कुमार मिश्रा ने शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गयी.
उसने शादी का दबाव बनाया, तो नीतीश मुकर गया़ उलटे शादी के लिए पांच लाख रुपये मांगने लगा़ रुपये नहीं देने पर मारपीट भी की़ युवती का कहना है कि कई बार थाना का चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसकी बात नहीं सुन जा रही है़ जानकारी के मुताबिक नीतीश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इमहिला थाना प्रभारी का कहना है कि युवक घर बदल-बदल कर रह रहा है. फोन नंबर भी चेंज कर लिया है, जिससे उसकी गिरफ्तारी में परेशानी हो रही है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >