रांची : गैस सिलिंडर लेते समय लीक की जांच जरूर करायें

रांची : इंडेन कंपनी ने रसोई गैस के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए रांची समेत पूरे राज्य में प्री डिलिवरी चेकअप कैंपेन की शुरुआत की है. अभियान के दौरान कंपनी के अधिकारी व गैस एजेंसी के डिलिवरी ब्वॉय उपभोक्ताओं उपभोक्ताओं को बतायेंगे कि जब भी वेंडर से गैस लें, वजन करके ही लें. साथ ही सिलिंडर […]

रांची : इंडेन कंपनी ने रसोई गैस के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए रांची समेत पूरे राज्य में प्री डिलिवरी चेकअप कैंपेन की शुरुआत की है. अभियान के दौरान कंपनी के अधिकारी व गैस एजेंसी के डिलिवरी ब्वॉय उपभोक्ताओं उपभोक्ताओं को बतायेंगे कि जब भी वेंडर से गैस लें, वजन करके ही लें. साथ ही सिलिंडर की सील की जांच अवश्य करें. सील टूटी होने पर नहीं लें. लीक होने पर दूसरा सिलिंडर लें. यह आपके हित में है. गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी ग्राहकों को जागरूक किया जायेगा.
मोरहाबादी से अभियान की हुई शुरुआत : शुक्रवार को डीसी राय महिमापत रे ने 30 एलपीजी आपूर्ति वाहनों को हरी झंडी दिखाकर मोरहाबादी मैदान से अभियान की शुरुआत की.
उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल के पदाधिकारियों व स्वीप के वरीय पदाधिकारी के साथ टीम घरों में जायेगी और रसोइ गैस के सुरक्षित इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देगी. मौके पर मुख्य प्रबंधक हरीश दीपक, चीफ एरिया मैनेजर रमेश कुमार, प्रबंधक नंदलाल कुशवाहा, तरुण कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, रवि भट्ट, एसएन सिंह, अालोक सिंह, वीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अनवर अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >